प्राथमिकता से करें आमजन के परिवादों का निस्तारण : कलेक्टर सुराणा
राजगढ़ के नीमा में ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई, 15 प्रकरणों पर दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
चूरू : जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने गुरुवार को राजगढ़ उपखंड की नीमा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित जनसुनवाई में आमजन के अभाव-अभियोग सुने और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान सर्वोच्च प्राथमिकता पर किया जाए और ग्रामीणों को बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे नियमित रूप से गांवों का दौरा करें, समस्याएं मौके पर सुनें और उनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें।
सुराणा ने अधिकारियों को सरकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं के लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। साथ ही ग्राम पंचायत में साफ-सफाई व्यवस्था सुधारने व डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण प्रणाली को प्रभावी बनाने पर जोर दिया। कलेक्टर ने जनसुनवाई में उपस्थित ग्रामीणों को एसआईआर–2026 की जानकारी दी और उपखंड स्तर के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस अभियान से जुड़ी जानकारी आमजन तक स्पष्ट रूप से पहुंचाई जाए।
कुल 15 प्रकरणों पर कार्रवाई के निर्देश
जनसुनवाई के दौरान साफ-सफाई, पानी, चिकित्सा, बिजली, बंद रास्ते, अतिक्रमण और महानरेगा सहित कुल 15 परिवाद प्राप्त हुए। इनमें से सामाजिक न्याय विभाग के 1, पंचायतीराज के 5, पशुपालन के 1, राजस्व के 4, पुलिस के 2, नगर निकाय व चिकित्सा विभाग के 1-1 प्रकरण शामिल रहे। कलेक्टर ने सभी मामलों पर शीघ्र समाधान कर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए।
अधिकारियों की मौजूदगी
जनसुनवाई में एसडीएम मनोज खेमादा, तहसीलदार धीरज झाझड़िया, बीडीओ रविन्द्र, बीसीएमओ डॉ. मनोज, कृषि अधिकारी सोमबीर, पशुपालन अधिकारी अजमेर कुहाड़, डिस्कॉम एक्सईएन धीरचंद, पीएचईडी से नरेन्द्र, सानिवि से बुधराम, प्रोग्रामर तृप्ता कुमारी और रसद विभाग से प्रीति खेदड़ सहित विभिन्न ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2040170


