[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

थोई में सड़क दुर्घटना में तीन भाईयों की मौत:कांवट बाईपास पर कॉलेज के पास हुआ हादसा, महाराष्ट्र में टाइल्स लगाने का काम करते थे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
अजीतगढ़टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

थोई में सड़क दुर्घटना में तीन भाईयों की मौत:कांवट बाईपास पर कॉलेज के पास हुआ हादसा, महाराष्ट्र में टाइल्स लगाने का काम करते थे

थोई में सड़क दुर्घटना में तीन भाईयों की मौत:कांवट बाईपास पर कॉलेज के पास हुआ हादसा, महाराष्ट्र में टाइल्स लगाने का काम करते थे

थोई : नीमकाथाना क्षेत्र के प्रीतमपुरी गांव में बुधवार रात एक सड़क हादसे में तीन भाइयों की मौत हो गई। यह दुर्घटना थोई थाना क्षेत्र के कांवट बाईपास पर एल.एन. कॉलेज के सामने रात करीब 10 बजकर 30 मिनट पर हुई। तीनों युवक महाराष्ट्र में टाइल्स लगाने का काम करते थे।

प्रीतमपुरी वार्ड नंबर 14, नाइयों का मोहल्ला निवासी दो सगे भाई दीपक सेन (30) और दिनेश सेन (37) पुत्र शंभूदयाल सेन तथा उनके चाचा का लड़का हिमांशु सेन (22) पुत्र भवानी सेन मोटरसाइकिल से सिरोही से अपने घर लौट रहे थे। कांवट बाईपास पर एल.एन. कॉलेज के सामने उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

एक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत सीएचसी थोई पहुंचाया। वहां से गंभीर हालत में उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। अजीतगढ़ के सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों ने दीपक और दिनेश को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल हिमांशु को जयपुर ले जाया गया, लेकिन वहां पहुंचते ही उसने भी दम तोड़ दिया।

दीपक और दिनेश के शव अजीतगढ़ अस्पताल की मोर्चरी में रखे गए हैं, जबकि हिमांशु का शव जयपुर में है। दीपक और दिनेश विवाहित थे। दीपक के दो छोटे बच्चे हैं और दिनेश के दो पुत्र हैं। हिमांशु अविवाहित था।

गांव में मातम का माहौल

तीनों भाइयों की आर्थिक स्थिति पहले से ही कमजोर थी, और इस दुर्घटना ने परिवारों की पीड़ा को कई गुना बढ़ा दिया है। गांव प्रीतमपुरी में इस घटना के बाद मातम का माहौल है। हर किसी की आंखें नम हैं और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22