[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कल्याण मंदिर के पास दुकान में चोरी:60 हजार नकदी सहित पान मसाला लेकर भागे चोर, शटर के ताले टूटे मिले


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

कल्याण मंदिर के पास दुकान में चोरी:60 हजार नकदी सहित पान मसाला लेकर भागे चोर, शटर के ताले टूटे मिले

कल्याण मंदिर के पास दुकान में चोरी:60 हजार नकदी सहित पान मसाला लेकर भागे चोर, शटर के ताले टूटे मिले

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

सीकर : सीकर में कल्याण मंदिर के पास चोरों ने बुधवार रात दुकान के ताले तोड़ लिए। चोर करीब 60 हजार रुपए की नकदी सहित अन्य सामान चोरी करके ले गए। दुकानदार को आज सुबह दुकान के टूटे ताले मिले। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया।

चोरों ने दुकान के ताले तोड़कर वारदात की।
चोरों ने दुकान के ताले तोड़कर वारदात की।

गश्त के बावजूद दुकान में चोरी

चोरों ने कल्याण मंदिर के पास स्थित पंकज एंड कंपनी किराणा स्टोर को निशाना बनाया है। दुकान मालिक लक्ष्मी नारायण रात को दुकान बंद करके घर चले गए थे। आज सुबह 9 बजे के करीब दुकान खोलने के लिए आए तो शटर के ताले टूटे हुए मिले।

दुकान के अंदर जाकर सामान की तलाशी ली तो काउंटर में रखी 60 हजार रुपए की नगदी, पान मसाला और सिगरेट के पैकेट सहित अन्य सामान नहीं मिला। बता दें कि जिस जगह यह चोरी हुई वह शहर में शीतला चौक से रामलीला मैदान जाने वाली सड़क पर स्थित है। यहां पर रात के समय पुलिस गश्त भी रहती है। इसके बावजूद भी चोरों ने चोरी की।

कोतवाली पुलिस ने मौका मुआयना करके चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
कोतवाली पुलिस ने मौका मुआयना करके चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22