[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

छैल बिहारी मंदिर ट्रस्टियों ने SDM को ज्ञापन सौंपा:बाबा विश्वनाथ आश्रम के महंत का प्रवेश रोकने की मांग, कब्जा करने का लगाया आरोप


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़रतनगढ़राजस्थानराज्य

छैल बिहारी मंदिर ट्रस्टियों ने SDM को ज्ञापन सौंपा:बाबा विश्वनाथ आश्रम के महंत का प्रवेश रोकने की मांग, कब्जा करने का लगाया आरोप

छैल बिहारी मंदिर ट्रस्टियों ने SDM को ज्ञापन सौंपा:बाबा विश्वनाथ आश्रम के महंत का प्रवेश रोकने की मांग, कब्जा करने का लगाया आरोप

रतनगढ़ : रतनगढ़ के सूर्य सिनेमा के सामने स्थित छैल बिहारी मंदिर में अवैध प्रवेश रोकने की मांग को लेकर तनाव बढ़ गया है। श्रीबृजदासी सेवाश्रम ट्रस्ट के ट्रस्टियों और मोहल्ले के लोगों ने एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया है कि मंदिर में राधाकृष्ण और शिव दरबार की मूर्तियां स्थापित हैं। इस मंदिर का निर्माण मीरां बाई ने करवाया था और वर्ष 2003 में एक ट्रस्ट का गठन किया गया था, जो इसका संचालन करता है। मंदिर में बड़ी संख्या में महिलाएं दर्शन के लिए आती हैं।

ट्रस्टियों का आरोप है कि पिछले कुछ दिनों से बाबा विश्वनाथ आश्रम के महंत बाबा सुखनाथ मंदिर में आ रहे हैं और आश्रम पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। हाल ही में जब ट्रस्टियों और मोहल्ले के लोगों की बैठक चल रही थी, तब बाबा सुखनाथ अपने दो-तीन साथियों के साथ हथियार लेकर वहां पहुंचे। उन्होंने उपस्थित ट्रस्टियों और महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया, जिसके बाद पुलिस को बुलाना पड़ा।

इस घटना से मोहल्ले के लोगों में आक्रोश है। उन्होंने प्रशासन से ऐसे साधुओं के मंदिर में प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को टाला जा सके। ज्ञापन पर ट्रस्टियों और सैकड़ों मोहल्लेवासियों के हस्ताक्षर हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22