[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हरमाड़ा सड़क हादसा – सीपुर गांव का उजड़ गया परिवार, एक साथ उठीं तीन अर्थियां


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
अजीतगढ़टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

हरमाड़ा सड़क हादसा – सीपुर गांव का उजड़ गया परिवार, एक साथ उठीं तीन अर्थियां

हरमाड़ा सड़क हादसा - सीपुर गांव का उजड़ गया परिवार, एक साथ उठीं तीन अर्थियां

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

अजीतगढ़ : जयपुर के हरमाड़ा में हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने अजीतगढ़ क्षेत्र के सीपुर गांव से एक पूरा परिवार उजाड़ दिया। हादसे में दो सगे भाई दशरथ बुनकर और महेंद्र बुनकर तथा दशरथ की 5 वर्षीय मासूम पुत्री भानु की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, परिवार की 19 वर्षीय वर्षा जयपुर के अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है।

दोनों मृतक भाई जयपुर में बिजली फिटिंग और चिनाई का कार्य कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। हादसे ने परिवार की सारी खुशियां छीन लीं, अब घर में कमाने वाला कोई नहीं बचा। माता-पिता और पत्नियों का रो-रोकर बुरा हाल है, पूरा गांव शोक में डूबा हुआ है।

शनिवार को जब तीनों शव गांव पहुंचे, तो गलियां चीखों और सिसकियों से गूंज उठीं। हजारों ग्रामीणों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी। दोनों भाइयों का एक ही चीता और मासूम बच्ची का अलग से दाह संस्कार त्रिवेणी मोक्षधाम में किया गया।

अंतिम संस्कार के समय प्रधान शंकरलाल यादव, थानाधिकारी प्रदीप शर्मा, श्रीमाधोपुर व थोई थाना पुलिस तथा RAC जाप्ता मौजूद रहे। ग्रामीण परिजनों को ढांढस बंधाते रहे, लेकिन कोई भी इस गहरे दुःख को शब्दों में बयां नहीं कर सका।

गांव के चूल्हे तक नहीं जले, हर घर में मातम पसरा रहा। लोगों ने खाना तक नहीं बनाया। हर आंख नम, हर दिल गमगीन – सीपुर गांव ने एक साथ तीन अपनों को खोने का दर्दनाक मंजर देखा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77