[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्नातक छात्रों की इंटर्नशिप व्यवस्था में संशोधन की मांग – एबीवीपी ने कुलपति के नाम परीक्षा नियंत्रक को सौंपा ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

स्नातक छात्रों की इंटर्नशिप व्यवस्था में संशोधन की मांग – एबीवीपी ने कुलपति के नाम परीक्षा नियंत्रक को सौंपा ज्ञापन

स्नातक छात्रों की इंटर्नशिप व्यवस्था में संशोधन की मांग - एबीवीपी ने कुलपति के नाम परीक्षा नियंत्रक को सौंपा ज्ञापन

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

सीकर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) शेखावाटी विश्वविद्यालय इकाई ने स्नातक (B.A./B.Com./B.Sc) विद्यार्थियों की समस्याओं को लेकर कुलपति के नाम परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में विश्वविद्यालय द्वारा लागू की गई इंटर्नशिप व्यवस्था में संशोधन कर उसके स्थान पर वैकल्पिक व्यवस्था लागू करने की मांग की गई।

एबीवीपी के सत्येंद्र योगी ने बताया कि ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि के विद्यार्थियों को इंटर्नशिप करने में गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। नॉन-प्रोफेशनल कोर्स (जैसे B.A., B.Com., B.Sc.) में इंटर्नशिप के अवसर सीमित हैं, जिससे विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति प्रभावित हो रही है।

ज्ञापन में सुझाव दिया गया कि विद्यार्थियों को इंटर्नशिप के स्थान पर निम्न शैक्षणिक गतिविधियों में से किसी एक को चुनने की अनुमति दी जाए – परियोजना कार्य या रिसर्च प्रोजेक्ट, फील्ड सर्वे, सामुदायिक सेवा (NSS/NCC आधारित), विषय आधारित असाइनमेंट, स्थानीय संस्थानों में लघु प्रशिक्षण, ऑनलाइन प्रमाणपत्र / MOOC कोर्स

राजवीर सिंह ने कहा कि यह संशोधित व्यवस्था आगामी सत्र से लागू की जानी चाहिए ताकि विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों को समान अवसर मिल सकें।

इस दौरान कृष्ण सेवदा, रोहित, जितेंद्र शर्मा, प्रवीण कुमार, सुमित जाट, प्रियांशु योगी, मुकेश चौधरी, बलवीर सिंह, अमरचंद योगी, मनोज, अमन, हंसराज, पवन, योगेश, मनोज स्वामी, रोहित, नवीन, लोकेश गुर्जर, सचिन गुर्जर, राजपाल गुर्जर, भरत योगी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77