राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बड़ाऊ में पांच दिवसीय SUPW शिविर का शुभारंभ, स्वच्छता व सामाजिक जागरूकता की सीख ले रहे छात्र
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बड़ाऊ में पांच दिवसीय SUPW शिविर का शुभारंभ, स्वच्छता व सामाजिक जागरूकता की सीख ले रहे छात्र
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : विजेन्द्र शर्मा
खेतड़ी : राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बड़ाऊ में समाज सेवा, उपयोगी एवं उत्पादन कार्य (SUPW) कार्यक्रम के तहत पांच दिवसीय शिविर का शुभारंभ मंगलवार को शिविर प्रभारी शारीरिक शिक्षक सुमित शर्मा की देखरेख में किया गया। शिविर का उद्घाटन माता सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान छात्रों में समाज सेवा के प्रति उत्साह देखने को मिला।सुमित शर्मा ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामाजिक दायित्व, श्रम के प्रति सम्मान, स्वावलंबन और रचनात्मक कौशल विकसित करना है। कक्षा 6 से 8 तक के लिए पांच दिवसीय एवं कक्षा 9 से 10 के विद्यार्थियों हेतु तीन दिवसीय शिविर आयोजित किया जा रहा है। विद्यार्थी समूहों में विभिन्न गतिविधियों में भाग ले रहे हैं।

पहले दिन विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर में श्रमदान करते हुए सफाई अभियान चलाया। वर्षा ऋतु में लगाए गए पौधों की देखभाल कर उन्हें पानी भी डाला गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण एवं पौधरोपण के महत्व पर जागरूकता भी प्रदान की गई। शिविर के माध्यम से विद्यार्थी सामुदायिक उपयोग के कार्यों से परिचित होंगे और जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा प्राप्त करेंगे।आने वाले दिनों में शिविर के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम, वाद-विवाद प्रतियोगिता, नाटक, प्रयोग प्रतियोगिता, निबंध लेखन, रंगोली निर्माण और खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इन गतिविधियों से छात्रों की प्रतिभा, नेतृत्व क्षमता और टीमवर्क को बढ़ावा मिलेगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता व्याख्याता योगेंद्र सैनी ने की। उन्होंने छात्रों को समाज सेवा में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया और कहा कि ऐसे शिविर विद्यार्थियों के समग्र व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर व्याख्याता फूलचंद, सुनीता देवी, सरोज देवी, अनिल कुमार, लक्ष्मी देवी, मंजू, उगलेश, वेदप्रकाश, आदित्य, साहिल, राजेंद्र कुमार, मुकेश राव सहित विद्यालय स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2039079


