चिड़ावा के बाजार में गिरा बिजली का पोल:नया बस स्टैंड के पास की घटना, डिस्कॉम पर लापरवाही का आरोप, बड़ा हादसा टला
चिड़ावा के बाजार में गिरा बिजली का पोल:नया बस स्टैंड के पास की घटना, डिस्कॉम पर लापरवाही का आरोप, बड़ा हादसा टला
चिड़ावा : चिड़ावा शहर में मंगलवार शाम को एक बड़ा हादसा टल गया। नया बस स्टैंड क्षेत्र में अजमेर डिस्कॉम का एक पुराना और क्षतिग्रस्त बिजली का पोल अचानक गिर गया। यह पोल सड़क पर गिरने के बजाय एक दुकान के टीनशेड पर गिरा, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।
दुकान पर गिरने से हादसा टला
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जिस समय पोल गिरा उसी वक्त वहां से लोक सेवा परिवहन की एक बस गुजर रही थी। अगर पोल सड़क की दिशा में गिरता तो बस और अन्य वाहनों को भारी क्षति पहुंच सकती थी, जिससे कई लोगों की जान जाने का खतरा था। स्थानीय निवासियों ने बताया- यह पोल पिछले कई दिनों से आधा झुका हुआ था। लोगों ने बार-बार डिस्कॉम के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी थी लेकिन विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस घटना को प्रशासनिक लापरवाही का परिणाम बताया जा रहा है।
लोगों में डिस्कॉम के प्रति नाराजगी
घटना के बाद आसपास के व्यापारियों और राहगीरों में डिस्कॉम के प्रति नाराजगी देखी गई। उनका कहना है कि क्षेत्र में कई अन्य पुराने बिजली के पोल भी जर्जर हालत में हैं, जिनकी सुध नहीं ली जा रही है। दुकानदारों ने मांग की है कि अगर पोल टीनशेड के बजाय सड़क पर गिरता तो कई लोगों की जान जा सकती थी।
टूटे हुए पोल बदले जाने की मांग
लोगों ने प्रशासन और अजमेर डिस्कॉम से मांग की है कि इलाके में लगे सभी पुराने और क्षतिग्रस्त पोलों की तुरंत जांच की जाए और उन्हें बदला जाए। साथ ही, ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए नियमित निरीक्षण की व्यवस्था की जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते सुधारात्मक कदम नहीं उठाए गए, तो अगली बार ऐसी घटना जानलेवा साबित हो सकती है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2038870


