नवलगढ़ जिला अस्पताल का सीआरएम टीम ने किया निरीक्षण
नवलगढ़ जिला अस्पताल का सीआरएम टीम ने किया निरीक्षण
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविन्द्र पारीक
नवलगढ़ : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की कॉमन रिव्यू मिशन (सीआरएम) टीम ने मंगलवार को जिला अस्पताल नवलगढ़ का निरीक्षण कर चिकित्सा सेवाओं और संसाधनों का जायजा लिया। टीम ने अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं, स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति और रोगियों को दी जा रही सेवाओं की विस्तार से समीक्षा की।
टीम का स्वागत पीएमओ डॉ. महेंद्र सबलानिया की अगुवाई में किया गया। इस दौरान टीम में डॉ. रंजन चौधरी, डॉ. अनुराधा मूंगा, मोहम्मद मुर्शिद, डॉ. योगेश जैन, डॉ. दीक्षा वर्मा और डॉ. किशोर ए शामिल रहे। निरीक्षण के दौरान टीम ने प्रयोगशाला सुविधाओं सहित विभिन्न चिकित्सा इकाइयों का अवलोकन किया।
पीएमओ डॉ. सबलानिया ने टीम को अस्पताल की वर्तमान संसाधन स्थिति, स्वास्थ्यकर्मियों की तैनाती, उपचार सेवाओं तथा चल रही सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।
निरीक्षण के उपरांत सीआरएम टीम अपनी विस्तृत रिपोर्ट केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को सौंपेगी। इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर, डॉ. नवल सैनी, डॉ. सुरेश भास्कर, डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. संदीप चौधरी, डॉ. गोपीचंद जाखड़ सहित अन्य अस्पताल स्टाफ मौजूद रहा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2038820


