[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू में ई-सिगरेट बेचने वाला गिरफ्तार, 74 पैकेट जब्त


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू में ई-सिगरेट बेचने वाला गिरफ्तार, 74 पैकेट जब्त

चूरू में ई-सिगरेट बेचने वाला गिरफ्तार, 74 पैकेट जब्त

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत चूरू पुलिस ने शहर में ई-सिगरेट बेचने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक जय यादव (IPS) ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेन्द्र दादरवाल (RPS) व वृताधिकारी सुनील कुमार झाझड़िया के सुपरविजन में कोतवाली पुलिस और कालिका टीम ने स्कूल-कॉलेजों के आसपास अवैध तम्बाकू उत्पादों की चेकिंग की।

दौरान कार्रवाई, बालिका महाविद्यालय के पास सैनी आर्ट चूरू में संचालक ओमप्रकाश पुत्र रामकुमार सैनी (निवासी वार्ड 38, चूरू) के पास से ई-सिगरेट के 74 पैकेट जब्त किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत ₹25,000 बताई गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर प्रकरण संख्या 238/2025 धारा 4/7, इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट निषेध अधिनियम 2019 के तहत मामला दर्ज किया गया।

यह जिले में ई-सिगरेट के खिलाफ पुलिस की पहली कार्रवाई है। पुलिस ने बताया कि आगे भी स्कूल-कॉलेजों के आसपास ऐसे अवैध उत्पाद बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। कार्रवाई में थानाधिकारी किशनाराम विश्नोई के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस टीम व कालिका टीम की कौशल्या, मंजू, निरंजन, कृष्णा का विशेष योगदान रहा। कानून के अनुसार ई-सिगरेट बेचने पर तीन वर्ष की सजा और ₹5 लाख तक का जुर्माना हो सकता है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22