[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

यमुना जल समझौते को लागू करवाने की मांग पर किसानों का धरना 671वें दिन भी जारी, 5 नवम्बर को निकलेगी रैली


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

यमुना जल समझौते को लागू करवाने की मांग पर किसानों का धरना 671वें दिन भी जारी, 5 नवम्बर को निकलेगी रैली

यमुना जल समझौते को लागू करवाने की मांग पर किसानों का धरना 671वें दिन भी जारी, 5 नवम्बर को निकलेगी रैली

चिड़ावा : यमुना जल समझौते को लागू करवाने की मांग को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर तले लाल चौक बस स्टैंड पर किसानों का अनिश्चितकालीन धरना शनिवार को 671वें दिन भी जारी रहा।

धरने की अध्यक्षता ताराचंद तानाण ने की, जबकि प्रभु राम सैनी कर्मिक अनशन पर बैठे। आज के धरने में विजेंद्र शास्त्री, बजरंगलाल बराला, हरिसिंह बसेरा, राजेंद्र डांगी, रणधीर सिंह ओला, राजेंद्र सिंह चाहर, नरमीत सिंह भैसावता, संदीप कुमार, अनिल कुमार और किशोर कुमार सहित कई किसान शामिल हुए।

बुहाना संयोजक रणधीर सिंह ओला ने बताया कि आंदोलन को तेज करने और जनजागरण के उद्देश्य से 5 नवम्बर को कलवा मोड़ से उपखंड कार्यालय तक रैली निकाली जाएगी। रैली सुबह 11 बजे शुरू होकर उपखंड कार्यालय पहुंचेगी, जहां मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम उपखंड अधिकारी पुनम मीणा को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22