गांव घरडाना खुर्द में सूबेदार ऑनरेरी लेफ्टिनेंट धर्मवीर सिंह राव का भव्य अभिनंदन
गांव घरडाना खुर्द में सूबेदार ऑनरेरी लेफ्टिनेंट धर्मवीर सिंह राव का भव्य अभिनंदन
घरडाना खुर्द : आज गांव में देश सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले सूबेदार ऑनरेरी लेफ्टिनेंट धर्मवीर सिंह राव के सेवानिवृत्त होने पर ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी गांव में पहुंचते ही सबसे पहले शहीद स्क्वाड्रन लीडर कुलदीप सिंह राव स्मारक पर पहुंचे और पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस भावुक क्षण पर उपस्थित ग्रामीणों ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच शहीद के बलिदान को सलाम किया।
ग्रामीणों ने सूबेदार ऑनरेरी लेफ्टिनेंट धर्मवीर सिंह राव के सैन्य जीवन, अनुशासन, देशभक्ति और गांव के प्रति योगदान की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान गांव के युवाओं ने भी उनसे प्रेरणा लेते हुए राष्ट्रसेवा के लिए संकल्प व्यक्त किया। अंत में सभी ग्रामीणों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और समारोह का समापन देशभक्ति के जयघोष के साथ हुआ।
कार्यक्रम में मातुराम, बलवान, सत्यवीर, सूबेदार रणधीर राव, ईश्वर राव, हरिसिंह, राजवीर, नरेश, राहित राव, जागरूकता सेवा समिति के जिला संयोजक संदीप राव, बजरंग पुनिया, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि महेंद्र, उमेद नहेरा, सुरेश बलवदा, विजयपाल दहिया, कुरड़ाराम जाखड़, रामकरण जाखड़ सहित पवन, राजेश कल्वानिया, सत्यप्रकाश पुनिया, राहुल, आशिष, अंकित, मयंक, सरजीत राव एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं महिलाएं उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2033969


