खेतड़ी में विरासत दिवस की तैयारी:स्वामी विवेकानंद, राजा अजीत सिंह की यादें होंगी चिरस्थाई, कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी
खेतड़ी में विरासत दिवस की तैयारी:स्वामी विवेकानंद, राजा अजीत सिंह की यादें होंगी चिरस्थाई, कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी
खेतड़ी : खेतड़ी कस्बे के अजीत विवेक संग्रहालय परिसर में रविवार को विरासत दिवस की तैयारियों को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। यह बैठक रामकृष्ण मिशन सचिव स्वामी आत्मनिष्ठा नंद महाराज की अध्यक्षता में हुई, जिसमें कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
मिशन सचिव स्वामी आत्मनिष्ठा नंद महाराज ने बताया-स्वामी विवेकानंद के खेतड़ी आगमन के 127 वर्ष पूरे होने पर 12 दिसंबर को खेतड़ी विरासत दिवस समारोह मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद और देश को सनातन धर्म की अग्रिम पंक्ति में लाने में खेतड़ी की विरासत ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
नरेश अजीत सिंह के सहयोग से ही स्वामी विवेकानंद 1893 में शिकागो धर्म सम्मेलन में पहुंचे थे। वहां उन्होंने सनातन धर्म और संस्कृति का परचम लहराकर भारत को विश्व में विख्यात किया था। राजा अजीत सिंह और स्वामी विवेकानंद की गहरी मित्रता के कारण खेतड़ी को एक विशेष पहचान मिली।
संग्रहालय को भव्यता से सजाया
इस विरासत दिवस को भव्य रूप से मनाने की योजना है। इसके तहत अजीत विवेक संग्रहालय को भव्यता से सजाया जाएगा। साथ ही, स्वामी विवेकानंद और राजा अजीत सिंह की झांकियां सजाकर पूरे कस्बे में नगर भ्रमण करवाया जाएगा।
कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी
खेतड़ी में विरासत दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने और क्षेत्र की जनता को धर्म व संस्कृति के प्रति प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। बैठक में समारोह को हर्षोल्लास और भव्यता से मनाने का निर्णय लिया गया, जिसके लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर स्वामी योगयुक्तानंद, स्वामी कृपाशीलानंद, स्वामी प्रशांतानंद, कृष्ण कुमार, लीलाधर सैनी, निर्भय राम शास्त्री, डॉ. राघवेन्द्र पाल, हरमेंद्र चनानिया, राहुल शर्मा, मोहित, रोशन लाल, तरूण, महेश कुमार, हर्षित, रोहित, गौरव, सुमित, मयंक, अजय शर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 1920760


