रींगस में खड़े ट्रक से टकराई कार:एक की मौत, दो गंभीर घायल; जयपुर रेफर
रींगस में खड़े ट्रक से टकराई कार:एक की मौत, दो गंभीर घायल; जयपुर रेफर
रींगस : रींगस में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 52 पर शनिवार को बावड़ी गांव के पास एक खड़े ट्रक से कार टकरा गई। इस हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को राजकीय उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दो की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जयपुर रेफर कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार, यह घटना तब हुई जब धौलपुर निवासी ट्रक चालक सुग्रीव मीणा (28) अपने ट्रक को सड़क किनारे खड़ा करके टायरों की जांच कर रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सुग्रीव मीणा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
कार में सवार नोएडा निवासी पीयूष (32), अमितेंद्र (41) और प्रतीक (35) घायल हो गए। उन्हें तुरंत राजकीय उप जिला अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद पीयूष और अमितेंद्र की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जयपुर रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने मृतक सुग्रीव मीणा के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। इस मामले में अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई मुकदमा दर्ज नहीं कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। कार में आगे बैठे पीयूष और अमितेंद्र को गंभीर चोटें आईं।
मृतक चालक सुग्रीव मीणा अपने जीजा धर्मसिंह मीणा (ट्रक परिचालक) के साथ मध्य प्रदेश से चावल भरकर पलसाना जा रहा था। बावड़ी गांव के पास यह हादसा हो गया। प्रत्यक्षदर्शी धर्मसिंह मीणा ने बताया कि उनका साला सुग्रीव ट्रक के टायरों में हवा और कंकर-पत्थर जांच रहा था, तभी कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में उनके साले की मौत हो गई और कार सवार तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए।
राजमार्ग पर लगा जाम
हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 52 पर जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त वाहनों को साईड में करके यातायात व्यवस्था सुचारू की। मृतक सुग्रीव के बड़ा बेटा नितिन व छोटा बेटा कान्हा है। दोनों ही चार साल से कम उम्र के है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2034232


