कार ने बाइक को टक्कर मारी, तीन घायल:रामगढ़ बाईपास पर हादसा, दो चूरू रेफर
कार ने बाइक को टक्कर मारी, तीन घायल:रामगढ़ बाईपास पर हादसा, दो चूरू रेफर
रामगढ़ शेखावाटी : रामगढ़ शेखावाटी बाईपास पर एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए, जिनमें से दो को प्राथमिक उपचार के बाद चूरू रेफर किया गया है। घटना बुधवार सुबह करीब आठ बजे ग्रीन पॉइंट होटल के सामने हुई।
20 फीट तक घिसटती चली गई बाइक
नारसरा निवासी प्रकाशचंद्र नाई अपने भाई विशाल और बाबूलाल जांगिड़ के साथ बाइक पर सवार होकर रामगढ़ बाईपास स्थित अपनी दुकान पर जा रहे थे। इसी दौरान हरियाणा की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक सड़क पर करीब 20 फीट तक घिसटते चले गए।
चालक मौके से फरार
हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। घायलों को तुरंत स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया। 108 एम्बुलेंस के सूर्यप्रकाश धौलपुरिया और सन्नी मौर्य ने बताया कि प्रकाशचंद्र और बाबूलाल को सिर और चेहरे सहित गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें चूरू रेफर कर दिया गया। विशाल नाई का सीएचसी में उपचार किया गया। घटना की सूचना मिलने पर रामगढ़ पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया और दुर्घटना करने वाली कार के बारे में जानकारी जुटाई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 1930563

