[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विप्र सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश जोशी का झुंझुनूं में भव्य स्वागत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

विप्र सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश जोशी का झुंझुनूं में भव्य स्वागत

कुलोदय दुर्गा मंदिर परिसर में हुआ सम्मान समारोह, एकता व संगठन सशक्तीकरण पर जोर

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : विप्र समाज की एकता और सम्मान के प्रतीक विप्र सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश जोशी के झुंझुनूं आगमन पर शनिवार को कुलोदय दुर्गा मंदिर परिसर में भव्य सम्मान समारोह आयोजित हुआ। जिलेभर से बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

समारोह में समाज के अग्रजों और कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण व शॉल ओढ़ाकर जोशी का अभिनंदन किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि विप्र सेना पूरे देश में ब्राह्मण समाज के शिक्षा, सम्मान और संगठन के लिए कार्य कर रही है। जोशी ने कहा- “यदि समाज एकजुट रहेगा तो अपनी बौद्धिक क्षमता और सांस्कृतिक परंपरा के बल पर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।”

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष महेश बसावतिया ने की। इस अवसर पर पूर्व नगर परिषद कमिश्नर राजेंद्र जोशी, पुजारी महासंघ के जिला अध्यक्ष बिनोद पुजारी, उपाध्यक्ष रामचंद्र पाटोदा, एडवोकेट रवि शुक्ला, आचार्य योगीराज शास्त्री, पुजारी संत कुमार शर्मा, रामअवतार शर्मा, नागेश शर्मा और कमल शर्मा सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।

वक्ताओं ने कहा कि विप्र समाज को शिक्षा, संगठन और सामाजिक समरसता के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए। कार्यक्रम का संचालन संयोजक मंडल ने किया और अंत में आभार व्यक्त किया गया। समारोह में युवा पीढ़ी में जोश और नई ऊर्जा का संचार देखा गया।

Related Articles