नीमकाथाना में अभिभाषक संघ का धरना, न्यायिक कार्यों का बहिष्कार:जिला-संभाग बहाली की मांग पर एसडीएम कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन
नीमकाथाना में अभिभाषक संघ का धरना, न्यायिक कार्यों का बहिष्कार:जिला-संभाग बहाली की मांग पर एसडीएम कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन
नीमकाथाना : नीमकाथाना में अभिभाषक संघ ने न्यायिक कार्यों का बहिष्कार कर उपखंड कार्यालय के बाहर धरना दिया। ये प्रदर्शन नीमकाथाना जिले और सीकर संभाग को बहाल करने की मांग को लेकर किया गया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सत्यनारायण यादव के नेतृत्व में वकीलों ने नारेबाजी की। उन्होंने सरकार से जनभावनाओं का सम्मान करते हुए जिला और संभाग को पुनः स्थापित करने की अपील की।
अध्यक्ष यादव ने बताया कि राज्य सरकार ने 28 दिसंबर को नीमकाथाना जिला और सीकर संभाग को समाप्त करने का आदेश जारी किया था। तभी से अभिभाषक संघ इस फैसले के खिलाफ आंदोलन कर रहा है।
संघ हर महीने की 1 और 16 तारीख को न्यायिक कार्यों का पूर्ण बहिष्कार कर विरोध दर्ज कराता है। वकीलों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो आने वाले समय में नीमकाथाना की जनता उग्र आंदोलन करेगी। अभिभाषक संघ ने स्पष्ट किया कि ये आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं। इस मामले को उच्च न्यायालय में भी चुनौती दी गई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2049287


