[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बिसाऊ में 7 मंजिला आशियाना:1500 पक्षियों का बनेगा बसेरा, 728 दरवाजे, कुल 1000 घर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

बिसाऊ में 7 मंजिला आशियाना:1500 पक्षियों का बनेगा बसेरा, 728 दरवाजे, कुल 1000 घर

बिसाऊ में 7 मंजिला आशियाना:1500 पक्षियों का बनेगा बसेरा, 728 दरवाजे, कुल 1000 घर

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अंसार मुज्तर

बिसाऊ : बिसाऊ शहर के धिराणी मुक्तिधाम परिसर में पक्षियों के लिए अनूठा सात मंजिला आशियाना बनाया गया है। इस ‘पक्षी विहार’ में 1000 विश्राम घर हैं, जहां एक साथ 1500 पक्षी आराम कर सकते हैं। इसके साथ ही पक्षियों के लिए एक चुग्गा घर भी बनाया गया है, जहां वे भोजन कर सकेंगे।

‘पक्षी विहार’ में 1000 विश्राम घर

इस पक्षी विश्राम घर का लोकार्पण बुधवार को किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भामाशाह और गौ भक्त युवा उद्यमी कमल पोद्दार होंगे। इस दौरान शिक्षाविद् साहित्यकार रामजीलाल कल्याणी को भी सम्मानित किया जाएगा, जिनकी प्रेरणा से यह आशियाना निर्मित हुआ है।

6 लाख रुपए की लागत से बनाया

यह अनूठा आशियाना शिक्षाविद् साहित्यकार रामजीलाल कल्याणी की प्रेरणा से और माहेश्वरी समाज बिसाऊ के सौजन्य से शहर के उद्योगपति रामप्रकाश बिरमी वाला परिवार द्वारा 6 लाख रुपए की लागत से बनाया गया है।

आशियाने की लंबाई लगभग 55 फुट है

बिसाऊ के समाजसेवी कपिलेश शर्मा ने बताया कि इस आशियाने की लंबाई लगभग 55 फुट है, जिसमें सात मंजिल और एक टॉप फ्लोर शामिल है। प्रत्येक मंजिल में पक्षियों के रहने के लिए 7 राउंड और कुल 728 एंट्री गेट दरवाजे बनाए गए हैं। इसमें कुल 1000 पक्षी घर हैं।

Related Articles