[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उडवाला की प्रियंका का वॉलीबॉल में नेशनल लेवल पर सलेक्शन:11 से 15 नवंबर तक उत्तर प्रदेश में होने वाले टूर्नामेंट में लेंगी हिस्सा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

उडवाला की प्रियंका का वॉलीबॉल में नेशनल लेवल पर सलेक्शन:11 से 15 नवंबर तक उत्तर प्रदेश में होने वाले टूर्नामेंट में लेंगी हिस्सा

उडवाला की प्रियंका का वॉलीबॉल में नेशनल लेवल पर सलेक्शन:11 से 15 नवंबर तक उत्तर प्रदेश में होने वाले टूर्नामेंट में लेंगी हिस्सा

चूरू : चूरू जिले के उडवाला गांव की छात्रा प्रियंका सिवल का राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। वह 17 वर्ष आयु वर्ग में राज्य स्तर पर चुनी गई चूरू जिले की एकमात्र खिलाड़ी हैं। प्रियंका राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय उडवाला में दसवीं कक्षा की छात्रा हैं।

प्रियंका का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता से पहले आयोजित होने वाले पूर्व प्रशिक्षण शिविर के लिए किया गया है। यह शिविर 1 नवंबर से हनुमानगढ़ जिले के संगरिया स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मानकसर में आयोजित होगा। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद, प्रियंका 11 से 15 नवंबर 2025 तक उत्तर प्रदेश के बरेली में होने वाली राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भाग लेंगी।

प्रियंका ने यह उपलब्धि शारीरिक शिक्षक रवि शिवरान और हरिराम सारण के मार्गदर्शन में हासिल की है। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. मदन लाल पिलानिया ने इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसका श्रेय दोनों शारीरिक शिक्षकों को दिया। प्राचार्य डॉ. पिलानिया ने बताया कि उनके नेतृत्व में विद्यालय परिवार ने खेलों में निरंतर प्रगति की है। शिक्षा विभाग ने भी प्रियंका सिवल की इस उपलब्धि को क्षेत्र की अन्य छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया है।

Related Articles