[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई : बिना लाइसेंस-परमिट थार गाड़ी किराए पर देने वालों के खिलाफ सख्त कदम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई : बिना लाइसेंस-परमिट थार गाड़ी किराए पर देने वालों के खिलाफ सख्त कदम

नीमकाथाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई : बिना लाइसेंस-परमिट थार गाड़ी किराए पर देने वालों के खिलाफ सख्त कदम

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

नीमकाथाना : सीकर जिले के नीमकाथाना में बिना ट्रेवल एजेंसी लाइसेंस और परमिट के थार गाड़ी रेंट पर उपलब्ध करवाने वालों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक थार गाड़ी जब्त की है और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

सोशल मीडिया पर स्टंट की रीलें अपलोड करते थे आरोपी

आरोपी युवक थार गाड़ी से स्टंट करते हुए रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करते थे। यह जानकारी पुलिस को सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के दौरान मिली।

एसपी के आदेश पर गठित टीम की कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक सीकर प्रवीण नायक नूनावत के आदेश पर यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गिरधारी लाल शर्मा और पुलिस उप अधीक्षक अनुज डाल के पर्यवेक्षण में, पुलिस निरीक्षक विजेंद्र सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने यह ऑपरेशन चलाया।

थार गाड़ी और आरोपियों की पहचान

पुलिस ने जांच के दौरान थार गाड़ी (नंबर RJ 23 CG 1868) को रोका। चालक रवि सैनी (24 वर्ष, निवासी ढाणी डाबर, कुरबड़ा, नीमकाथाना) से पूछताछ की गई तो वह गाड़ी के कागजात और परमिट नहीं दिखा सका। रवि सैनी ने बताया कि उसने यह गाड़ी वाहन मालिक अमर सिंह से किराए पर ली थी। जब पुलिस ने अमर सिंह से पूछताछ की तो उसने भी ट्रेवल एजेंसी लाइसेंस या परमिट होने से इनकार कर दिया।

कानूनी कार्रवाई और गिरफ्तारी

सोशल मीडिया अकाउंट की जांच में अमर सिंह द्वारा इसी गाड़ी से स्टंट करते हुए बनाई गई रीलें पाई गईं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को धारा 170 बीएनएस के तहत गिरफ्तार कर लिया है और गाड़ी को जब्त कर लिया गया है।

Related Articles