[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

धर्म और स्नेह का संगम : श्री हरि कीर्तन प्रभात फेरी ने मनाया दीपावली स्नेह मिलन समारोह


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

धर्म और स्नेह का संगम : श्री हरि कीर्तन प्रभात फेरी ने मनाया दीपावली स्नेह मिलन समारोह

धर्म और स्नेह का संगम : श्री हरि कीर्तन प्रभात फेरी ने मनाया दीपावली स्नेह मिलन समारोह

चिड़ावा : श्री हरि कीर्तन प्रभात फेरी द्वारा चौरासिया मंदिर में दीपावली स्नेह मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मंडल के महिला और पुरुष सदस्य शामिल हुए। समारोह का उद्देश्य दीपावली के अवसर पर आपसी सौहार्द, एकता और भाईचारे को मजबूत करना था। आयोजन स्थल पर दीप सजावट, भक्ति संगीत और हंसी-खुशी का माहौल देखने को मिला। सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए चम्मच दौड़, कुर्सी दौड़, अंताक्षरी और ज्ञानवर्धक प्रश्नोत्तरी जैसी मनोरंजक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने उत्साह और उमंग के साथ हिस्सा लिया। अंताक्षरी और प्रश्नोत्तरी में प्रतिभागियों ने अपने ज्ञान का प्रदर्शन किया, वहीं दौड़ प्रतियोगिताओं में बच्चों और महिलाओं का जोश देखने लायक था। मंदिर महंत विनोद चौरसिया ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी प्रेम, सद्भावना और सामाजिक एकता को बढ़ाते हैं।

कार्यक्रम में श्री हरि कीर्तन प्रभात फेरी के सभी सदस्य उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से पूर्व चेयरमैन शंकरलाल वर्मा, सुरेश मालानी, रामनिवास वर्मा, महेश शर्मा, शशिकांत तिवाड़ी, सांवरमल पारीक, राकेश सर्राफ, प्रवीण वर्मा, अमित गुप्ता सूरजगढ़िया, अशोक अग्रवाल, नवीश चौधरी, विपुल अग्रवाल, सुधा शर्मा, मीरा वर्मा, शारदा मालानी, संतोष पारीक, बबिता सूरजगढ़िया, फूलमती शर्मा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं व पुरुष सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण के साथ दीपावली की शुभकामनाएं दी गईं।

Related Articles