[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उदयपुरवाटी में लिव-इन में रह रही युवती की संदिग्ध मौत:परिजनों ने हत्या का मामला दर्ज करवाया, पुलिस कर रही है जांच


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

उदयपुरवाटी में लिव-इन में रह रही युवती की संदिग्ध मौत:परिजनों ने हत्या का मामला दर्ज करवाया, पुलिस कर रही है जांच

उदयपुरवाटी में लिव-इन में रह रही युवती की संदिग्ध मौत:परिजनों ने हत्या का मामला दर्ज करवाया, पुलिस कर रही है जांच

उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी ट्रॉमा सेंटर पर शनिवार रात एक युवती को गंभीर हालत में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवती के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। जानकारी के अनुसार, झुंझुनू जिले के आजाड़ी कलां निवासी 21 वर्षीय निकिता कुमारी को शनिवार रात उदयपुरवाटी सीएचसी लाया गया था। डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। उदयपुरवाटी पुलिस की छानबीन में सामने आया कि निकिता कुछ महीनों से रघुनाथपुरा निवासी अशोक चौधरी के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उसने विषाक्त वस्तु का सेवन किया था।

मामला गुढ़ा थाना क्षेत्र का होने के कारण उदयपुरवाटी पुलिस ने गुढ़ा पुलिस को सूचित किया। गुढ़ा थाना प्रभारी राम मनोहर और नवलगढ़ पुलिस उप अधीक्षक राजवीर सिंह मौके पर पहुंचे। निकिता के ताऊ माखनलाल ने पुलिस को रिपोर्ट दी, जिसमें बताया गया कि निकिता दो-तीन महीने से अशोक चौधरी के साथ रह रही थी। उन्होंने आरोपी अशोक चौधरी, उसके भाई और बहन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया है।

परिजनों ने हत्या का खुलासा होने तक शव लेने और पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। दोनों पक्ष उदयपुरवाटी सीएचसी पर मौजूद हैं और पुलिस उन्हें समझाने का प्रयास कर रही है। नवलगढ़ पुलिस उप अधीक्षक राजवीर सिंह ने बताया- उन्हें मामले की सूचना मिली है और एक युवती की विषाक्त खाने से मौत हुई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22