[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में तेज रफ्तार इनोवा पलटी, 2 की मौत:शादी में शामिल होकर घर लौट रहे थे, राहगीरों ने 5 घायलों को अस्पताल पहुंचाया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मंडावाराजस्थानराज्य

झुंझुनूं में तेज रफ्तार इनोवा पलटी, 2 की मौत:शादी में शामिल होकर घर लौट रहे थे, राहगीरों ने 5 घायलों को अस्पताल पहुंचाया

झुंझुनूं में तेज रफ्तार इनोवा पलटी, 2 की मौत:शादी में शामिल होकर घर लौट रहे थे, राहगीरों ने 5 घायलों को अस्पताल पहुंचाया

मंडावा : झुंझुनूं के मंडावा क्षेत्र में तेज गति से आ रही एक इनोवा कार के बेकाबू होकर पलटने से 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

बेकाबू इनोवा पलटी

यह दर्दनाक सड़क हादसा मंडावा के तेतरा बस स्टैंड के पास देर रात को हुआ। जानकारी के अनुसार, मंडावा निवासी सात युवक झुंझुनूं में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे और देर रात अपनी इनोवा गाड़ी से वापस मंडावा लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गाड़ी की गति बहुत तेज थी और तेतरा स्टैंड के पास पहुंचने पर गाड़ी बेकाबू हो गई।

तेज रफ्तार और बेकाबू होने के कारण इनोवा गाड़ी अचानक पलट गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मंडावा पुलिस थाने से एएसआई मुलायम सिंह के नेतृत्व में एक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत उपचार के लिए मंडावा के स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया।

2 की मौत के पर मौत, 5 घायल

एएसआई मुलायम सिंह ने बताया कि इनोवा में कुल 7 युवक सवार थे। इस हादसे में 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान वार्ड 11 निवासी फाजल खत्री पुत्र अकबर हुसैन और वार्ड 13 निवासी वाशिद पुत्र नबाब के रूप में हुई है। वहीं, इस हादसे में साजिद, असरफ, रेहान, हारून और अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका मंडावा के स्थानीय अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना का प्राथमिक कारण तेज गति और वाहन का बेकाबू होना है। दोनों मृतक युवकों के शवों का पोस्टमॉर्टम झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल में कराया गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad