[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रामकृष्ण मिशन में 96 मरीजों की आंखों की जांच:47 मोतियाबिंद रोगियों को ऑपरेशन के लिए जयपुर भेजा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रामकृष्ण मिशन में 96 मरीजों की आंखों की जांच:47 मोतियाबिंद रोगियों को ऑपरेशन के लिए जयपुर भेजा

रामकृष्ण मिशन में 96 मरीजों की आंखों की जांच:47 मोतियाबिंद रोगियों को ऑपरेशन के लिए जयपुर भेजा

खेतड़ी : खेतड़ी के रामकृष्ण मिशन विवेकानंद स्मृति मंदिर में रविवार को निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। मिशन के सचिव स्वामी आत्मनिष्ठानंद महाराज ने फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया। इस शिविर में 96 रोगियों की आंखों की जांच की गई, जिनमें से 47 मोतियाबिंद के मरीजों को ऑपरेशन के लिए जयपुर रवाना किया गया।

जयपुर के सहाय नेत्र रिसर्च सेंटर के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने इन रोगियों की जांच की। स्वामी आत्मनिष्ठानंद महाराज ने बताया कि रामकृष्ण मिशन सामाजिक सरोकार के तहत निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित करता है, जिससे गरीब और असहाय लोगों को लाभ मिलता है।

शिविर के दौरान 47 लोगों को कंबल भी वितरित किए गए।
शिविर के दौरान 47 लोगों को कंबल भी वितरित किए गए।

उन्होंने आगे बताया कि मिशन स्वामी विवेकानंद के आदर्शों का पालन करते हुए महिलाओं को निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बना रहा है और बच्चों को कंप्यूटर शिक्षा भी प्रदान कर रहा है। इसके अतिरिक्त, मिशन समय-समय पर गरीबों को वस्त्र और अन्य घरेलू सामग्री वितरित करता है।

रामकृष्ण मिशन में आने वाले हर व्यक्ति की समस्याओं को सुनकर उनका मौके पर ही समाधान किया जाता है। मिशन के सदस्य स्वामी विवेकानंद के बताए मार्ग पर चलकर गरीब और असहाय लोगों की मदद करने में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। शिविर के दौरान 47 लोगों को कंबल भी वितरित किए गए। इस अवसर पर स्वामी योगयुक्तानंद महाराज, कालीचरण गुप्ता, कृष्ण कुमार, सुरेश सैनी, गोपी राम, महेश कुमार, राजेश सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22