चिड़ावा में रसोईघर के सिलेंडर में लगी आग:फायर ब्रिगेड ने मौके पर पंहुच कर आग पर पाया काबू, बड़ा हादसा टला
चिड़ावा में रसोईघर के सिलेंडर में लगी आग:फायर ब्रिगेड ने मौके पर पंहुच कर आग पर पाया काबू, बड़ा हादसा टला
चिड़ावा : चिड़ावा शहर की पुरानी बस्ती में बोड़िया कुआं के पास स्थित संजय गोस्वामी के घर में शनिवार सुबह गैस सिलेंडर में आग लग गई। गनीमत रही कि घटना में किसी प्रकार का जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। फायर ब्रिगेड की तुरंत कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलते ही अग्निशमन टीम तुरंत मौके पर पहुंचकर ने आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार, सिलेंडर में आग लगने पर घर के लोगों ने घबराहट में जलते हुए सिलेंडर और चूल्हे को कपड़ों और मिट्टी के ढेर में दबाने की गलती की। फायर टीम के मुताबिक, ऐसी स्थिति में आग अंदर ही अंदर सुलगती रहती है और सिलेंडर का तापमान अत्यधिक बढ़ जाता है, जिससे उसके फटने का गंभीर खतरा पैदा हो जाता है। फायर टीम की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के कारण आग पर समय रहते पूरी तरह काबू पा लिया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2067569


