बबाई में स्कॉर्पियो की टक्कर से दो बाइक सवार घायल:दोनों गंभीर हालत में नीमकाथाना रेफर, स्कॉर्पियो चालक मौके से हुआ फरार
बबाई में स्कॉर्पियो की टक्कर से दो बाइक सवार घायल:दोनों गंभीर हालत में नीमकाथाना रेफर, स्कॉर्पियो चालक मौके से हुआ फरार
बबाई : खेतड़ी के बबाई थाना क्षेत्र में डोगर बावड़ी के पास देर शाम एक स्कॉर्पियो गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद नीमकाथाना रेफर किया गया है। थानाधिकारी जयप्रकाश सिंह ने बताया कि नापावाली निवासी मोहनलाल और वीरेंद्र अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। डोगर बावड़ी के पास तेज गति से आ रही स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
हादसे के बाद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को निजी वाहन से बबाई के राजकीय अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें नीमकाथाना रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर बबाई पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और जांच की। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक और स्कॉर्पियो गाड़ी को जब्त कर लिया है। स्कॉर्पियो का चालक मौके से फरार हो गया।
घटना के दौरान समय पर एम्बुलेंस नहीं पहुंचने पर ग्रामीणों ने रोष जताया। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष निरंजन लाल सैनी ने बताया कि बबाई क्षेत्र में सरकारी एम्बुलेंस न होने के कारण लोगों को काफी कठिनाई होती है, जिससे घायलों को समय पर प्राथमिक उपचार नहीं मिल पाता।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2019722


