नवजात से डीएनए मिलान के बाद रेप का आरोपी गिरफ्तार:विवाहिता ने एक साल पहले दर्ज कराया था मामला, किराए पर पड़ोस में रहता था
नवजात से डीएनए मिलान के बाद रेप का आरोपी गिरफ्तार:विवाहिता ने एक साल पहले दर्ज कराया था मामला, किराए पर पड़ोस में रहता था
खंडेला : सीकर की खंडेला पुलिस ने नवजात बच्ची के डीएनए से मिलान के बाद रेप के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी किराए के मकान में महिला के पड़ोस में रहता था। मामला एक साल पुराना है। थानाधिकारी इंद्रप्रकाश ने बताया- 14 अक्टूबर 2024 को थाना क्षेत्र की एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। महिला ने आरोप लगाया था कि आरोपी नेकीराम उर्फ नेक मोहम्मद (65) ने उसके साथ रेप किया है। कुछ दिनों पहले महिला ने बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद बच्ची और आरोपी के डीएनए की जांच की गई। जांच में डीएनए का मिलान हुआ, जिससे रेप की पुष्टि हुई। जिसके बाद पुलिस ने नेकीराम उर्फ नेक मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कुरबडा, थाना नीमकाथाना का रहने वाला है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 1885479


