ग्रामीण सेवा शिविर में श्रवण कुमार को मिला आवासीय मकान का पट्टा
ग्रामीण सेवा शिविर में श्रवण कुमार को मिला आवासीय मकान का पट्टा
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशन में सम्पूर्ण प्रदेश में चल रहे ग्रामीण सेवा शिविर आमजन के लिए संबल बन रहे हैं। चूरू जिले की रतनगढ़ पंचायत समिति की कांगड़ ग्राम पंचायत में शुक्रवार को आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में श्रवण कुमार पुत्र जोरदास स्वामी ने उपस्थित होकर अवगत करवाया कि उसके आवासीय मकान का पट्टा बनवाने का आवेदन किया हुआ है एवं प्रक्रियाधीन है। इस पर संज्ञान लेते हुए ग्राम विकास अधिकारी ने बताया कि ग्रामीण सेवा शिविर पखवाड़े के दौरान पट्टा तैयार कर लिया है। इसके बाद शिविर प्रभारी ने शिविर में ही श्रवण कुमार को पट्टा प्रदान किया तो लाभार्थी श्रवण कुमार ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार इन शिविरों में आमजन को बेहतरीन सेवाएं दे रही है और आमजन के मौके पर ही आवेदनों का निरस्तारण हो रहा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2039437


