[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लक्ष्मणगढ़ में होटल की रेलिंग पर युवक ने लगाई फांसी:सुबह लोग टहलने निकले तो लटके हुए देखा; भोजासर बड़ा में भी युवक ने किया सुसाइड

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

लक्ष्मणगढ़ में होटल की रेलिंग पर युवक ने लगाई फांसी:सुबह लोग टहलने निकले तो लटके हुए देखा; भोजासर बड़ा में भी युवक ने किया सुसाइड

लक्ष्मणगढ़ में होटल की रेलिंग पर युवक ने लगाई फांसी:सुबह लोग टहलने निकले तो लटके हुए देखा; भोजासर बड़ा में भी युवक ने किया सुसाइड

लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ में दो युवकों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल, आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। दोनों शवों को जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाकर जांच शुरू कर दी है। लक्ष्मणगढ़ पुलिस थाना एएसआई महेश स्वामी ने बताया कि पहली घटना मोदी कॉलेज लिंक रोड स्थित एक होटल में हुई। यहां उत्तर प्रदेश के सहजानपुर निवासी अनूप (22) पुत्र लटूरीलाल ने होटल की रेलिंग पर फांसी लगाकर आत्महत्या की। सुबह टहलने निकले लोगों ने युवक को लटका देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया।

दूसरी घटना में, भोजासर बड़ा गांव के रामजीलाल (35) पुत्र रतनाराम ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनका शव भी लक्ष्मणगढ़ जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। दोनों ही मामलों में आत्महत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। परिजनों के पहुंचने के बाद दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

Related Articles