राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन अभ्यास, 26 अक्टूबर को निकलेगा मुख्य संचलन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन अभ्यास, 26 अक्टूबर को निकलेगा मुख्य संचलन
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविन्द्र पारीक
नवलगढ़ : कस्बे के सूर्यमंडल खेल मैदान में गुरुवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से रामदेव में पथ संचलन का अभ्यास किया गया। अभ्यास के दौरान, घोष दल के दीनानाथ रूंथला, जो प्रांतीय कार्यकारी सदस्य (भारतीय मजदूर संघ) भी हैं, के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने संघ के घोष की धुन पर कदम से कदम मिलाते हुए संचलन का अभ्यास किया।
नगर संघचालक विश्वनाथ जोशी ने बताया कि आगामी 26 अक्टूबर (रविवार) को महर्षि मंगल दत्त संस्थान में दोपहर 3 बजे स्वयंसेवकों का एकत्रीकरण होगा। यहां से पथ संचलन प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गों से निकाला जाएगा। खंड कार्यवाह विनोद जाखड़ ने जानकारी दी कि इस मुख्य संचलन में नवलगढ़ कस्बे और विभिन्न मंडलों के स्वयंसेवक भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि स्वयंसेवक संचलन के लिए संघ की गणवेश सेकसरिया वस्त्र भंडार से निर्धारित शुल्क देकर प्राप्त कर सकते हैं।
नगर कार्यवाह कमल किशोर पंवार ने बताया कि पथ संचलन को लेकर नगर के लोगों में काफी उत्साह है, जिसके चलते नवलगढ़ के व्यापारियों ने स्वागत के लिए बैनर और फ्लेक्स लगाने का काम शुरू कर दिया है। आगामी अभ्यास के संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि 24 अक्टूबर (शुक्रवार) को महावीर शाखा (श्रीराम बस्ती) बावड़ी पर प्रातः 6:30 बजे तथा 25 अक्टूबर (शनिवार) को प्रातः 6:30 बजे माधव शाखा (अंबेडकर बस्ती) खटीकान बगीची, बिरोल रोड पर पथ संचलन का अभ्यास किया जाएगा। गुरुवार के अभ्यास के दौरान सह विभाग कार्यवाह मनोज (गुढ़ा) और मुरारीलाल सैनी (जिला ग्राम विकास प्रमुख) का मार्गदर्शन (सानिध्य) प्राप्त हुआ।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 1885573


