लक्ष्मणगढ़ में भाजपा का सम्मेलन:स्वदेशी अपनाने का संकल्प लिया, पूर्व उपराष्ट्रपति शेखावत को याद किया
लक्ष्मणगढ़ में भाजपा का सम्मेलन:स्वदेशी अपनाने का संकल्प लिया, पूर्व उपराष्ट्रपति शेखावत को याद किया
लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ में भाजपा के आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को कस्बे में विधानसभा सम्मेलन एवं दीपावली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी सुभाष महरिया, भाजपा सीकर जिला अध्यक्ष मनोज बाटड़, वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश जोशी, शहर मंडल अध्यक्ष ललित पंवार सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
सभा को संबोधित करते हुए सुभाष महरिया ने कहा कि “होली, दीपावली और ईद जैसे त्यौहार भारतीय संस्कृति की पहचान हैं, हमें इन अवसरों पर भाईचारा और संगठन दोनों को मजबूत करना चाहिए।” उन्होंने स्वदेशी अपनाने की अपील करते हुए कहा कि आत्मनिर्भर भारत का सपना तभी साकार होगा जब हर नागरिक ‘लोकल फॉर वोकल’ के मंत्र को अपनाए।
महरिया ने दीपावली को स्वाभिमान और स्वदेशी का उत्सव बताते हुए कहा कि “हर घर को स्वदेशी उत्पादों से सजाना चाहिए और रोशनी के साथ आत्मनिर्भरता का संदेश फैलाना चाहिए।” उन्होंने युवाओं से कहा कि सरकार ने रोजगार और स्वरोजगार के लिए अनेक योजनाएं चलाई हैं और भाजपा सरकार युवाओं को अवसर देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

महरिया ने स्नेह मिलन के बहाने आगामी नगर पालिका और पंचायत चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनावों में हर हाल में भाजपा का चेयरमैन व प्रधान बनाना हमारा लक्ष्य होना चाहिए।समारोह के समापन पर सुभाष महरिया ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को स्वदेशी भारत के संकल्प की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिला मंत्री गोपाल लाटा ने किया।
दीपावली स्नेह मिलन समारोह में भाजपा नेताओं ने पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोसिंह शेखावत को भी याद किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया सहित मंचाशीन अतिथियों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। वक्ताओं ने शेखावत के राजनीतिक जीवन और उनके योगदान को प्रेरणास्रोत बताया।
पूरे विधानसभा क्षेत्र का कार्यक्रम होने के बावजूद पांचों मंडलों में से शहर मंडल को छोड़ किसी अन्य मंडल अध्यक्ष ने भाग नहीं लिया। वहीं शहर मंडल अध्यक्ष ललित पंवार को भी मंच पर स्थान नहीं दिया गया। इसके अलावा जिला कार्यकारिणी में लक्ष्मणगढ़ के कई पदाधिकारी भी कार्यक्रम से नदारद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 1930134


