[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. निमित रंजन चौधरी ने किया कार्यभार ग्रहण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
कोटाचूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. निमित रंजन चौधरी ने किया कार्यभार ग्रहण

विद्यार्थियों को कौशल विकास एवं उद्यमिता से जोड़ना रहेगी प्राथमिकता : प्रो.निमित रंजन चौधरी

कोटा : राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलगुरु प्रो.निमित रंजन चौधरी ने आज प्रभारी कुलगुरु प्रो.बीपी सारस्वत से अपना कार्यभार ग्रहण किया। आरटीयू के सह जनसंपर्क अधिकारी विक्रम राठौड़ ने जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने 18 अक्टूबर को एक आदेश जारी कर विख्यात शिक्षाविद प्रो. निमित रंजन चौधरी, विभागाध्यक्ष, पर्यटन और आतिथ्य प्रबंधन विभाग, जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय, नई दिल्ली को राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय, कोटा का कुलगुरु नियुक्त किया गया हैं। प्रो.चौधरी के कोटा पहुंचने पर विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा उनका स्वागत किया गया। प्रो. चौधरी ने आयोजित परिचय बैठक में विश्वविद्यालय प्रशासन के विभिन्न अधिकारियों से परिचय भी प्राप्त किया और आवश्यक दिशा निर्देश भी प्रदान किए। इस अवसर पर कुलसचिव श्रीमती भावना शर्मा सहित विभागाध्यक्ष, अधिष्ठाता सहित विश्वविद्यालय प्रशासन के विभिन्न अधिकारीगण उपस्थित थे।

नवनियुक्त प्रो. निमित रंजन चौधरी ने अपनी प्राथमिकताओं के बारे में अवगत कराते हुए कहा कि विश्वविद्यालय सभी सम्बद्ध महाविद्यालयों के विकास एवं छात्रों की शिक्षा को रोजगारपरक एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने की दिशा में कार्य करेगा। आरटीयू अपने विद्यार्थियों को ज्ञान और कौशल दोनों मोर्चों पर तैयार करेगी। तकनीकी शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं है, ऐसे में उनका प्रयास रहेगा कि, डिग्री का उपयोग केवल रोजगार प्राप्त करने के लिए नहीं, बल्कि नवाचार और उद्यमिता के लिए भी किया जाए। विद्यार्थी प्रौद्योगिकी विकास के साथ आगे बढ़ें। उनका प्रयास रहेगा कि राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय को तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षण और अनुसंधान के उच्चतम स्तर तक ले जाया जाएं। राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय ने प्राथमिकता के साथ विशेष रूप से बुनियादी, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा को मजबूत करने की दिशा में काम किया है।

उनका प्रयास रहेगा की शोध – अनुसंधान को बढ़ावा देने के साथ राष्ट्रीय शिक्षा निति के अनुरूप तकनीकी शिक्षा के निहित लक्ष्यों को प्राप्त किया जा सके। विश्वविद्यालय के शिक्षकों के हितों को सुनिश्चित करते हुए वह फैकल्टी डवलपमेंट और तकनीकी शिक्षा के शिक्षको हेतु नवाचार-नव योजनाओ और शोध अनुसन्धान सहित विभिन्न विषयों सहित शिक्षको के समग्र विकास पर कार्य करे। इस अवसर पर उन्होंने विश्वास जताया कि वे विश्वविद्यालय में पारदर्शी तरीके से अन्य सभी अधिकारियों, अन्य सहयोगियों, विद्यार्थियों और सम्बंधित विभागों में सामंजस्य रख कर सभी के सहयोग से विश्वविद्यालय को प्रगति के पथ पर और अग्रसर होने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22