[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन समारोह हुआ आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन समारोह हुआ आयोजित

हार से प्रेरणा लेकर आगे बढ़े, सफलता निश्चित रूप से मिलेगी : सुरेन्द्र सैनी फूलवाला

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रविन्द्र पारीक

नवलगढ : कस्बे के सैनी नगर ग्राम पंचायत के फुलेराव नगर में आयोजित हो रही स्व देवीलाल क्रिकेट प्रतियोगिता का बुधवार को समापन समारोह आयोजित हुआ। पूर्व चेयरमैन सुरेन्द्र सैनी फूलवाला कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बाबुलाल सैनी, रणजीत सिंह गोदारा, युवा नेता योगेश सैनी, राजेन्द्र पापटवान, मदन लाल पंच, पुष्पेंद्र सैनी, श्रीराम फ़ाण्डन, लादूराम सैनी, इंद्राज ख़िलारिया, मेघराज सैनी , अर्जुन राड, प्रभाती लाल सैनी बतौर अतिथि थे।

आयोजन समिति के सदस्यो ने पुष्प माला पहनाकर अतिथियों का स्वागत किया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बिदसर और जेजूसर का मध्य खेला गया है। जिसमे बिदसर गांव की टीम विजेता रही। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये पूर्व चेयरमैन सुरेन्द्र सैनी फूलवाला ने कहा कि हार से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिये सफलता आवश्यक रूप से मिलेगी। हार और जीत सिक्के के दो पहलू हैं। खेल में कभी हार तो कभी जीत मिलती है।

विजेता व उप विजेता टीमों को नकद व ट्रॉफी प्रदान की गई। इस दौरान अर्जुनलाल, देवेंद्र प्रकाश, जयप्रकाश पंच, महेश सैनी, राजेश, पुष्पेंद्र, मुकेश, योगेश, दीपक कुमार, मनोज, कपिल, अंकित, कृष्ण, प्रिंस, आकाश, अक्षय, पीयूष सहित कई लोग मौजूद रहे। देवेंद्र प्रकाश सैनी ने सभी कार्यक्रम में आये हुए सभी लोगों का आभार जताया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad