[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

2100 दीपक जलाकर नृसिंह दास बालाजी मंदिर में मनाई दीपावली, ठड्डे वाले बालाजी मंदिर में हुआ अखंड रामायण पाठ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मुकुंदगढ़राजस्थानराज्य

2100 दीपक जलाकर नृसिंह दास बालाजी मंदिर में मनाई दीपावली, ठड्डे वाले बालाजी मंदिर में हुआ अखंड रामायण पाठ

2100 दीपक जलाकर नृसिंह दास बालाजी मंदिर में मनाई दीपावली, ठड्डे वाले बालाजी मंदिर में हुआ अखंड रामायण पाठ

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रविन्द्र पारीक

मुकुंदगढ़ : दीपावली पर्व पर शहर के मंदिरों में भक्ति और प्रकाश का अद्भुत संगम देखने को मिला। मंडी बाईपास रोड स्थित श्री नृसिंह दास बालाजी मंदिर में पुजारी कपिल शर्मा के सानिध्य में 2100 दीपक जलाकर महाआरती की गई। दीपों की रौशनी से पूरा मंदिर परिसर जगमगा उठा।

दीपोत्सव के अगले दिन बुधवार को मंदिर में अन्नकूट महोत्सव भी मनाया गया, जिसमें सैकड़ों भक्तों ने दर्शन किए और प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर समाजसेवी रामकुमार सैनी, युवा पार्षद अजय सैनी, योगेश सैनी, दिनेश शर्मा, मनीष, जितेंद्र, मुकेश, सुरेश, राकेश, दीपक साबू, रजना साबू, राजकुमारी सैनी, मनीष सैनी, संचिता साबू, ज्योति सैनी सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।

वहीं, मुख्य बस स्टैंड रोड स्थित श्री ठड्डे वाले बालाजी मंदिर में भी दीपावली महापर्व धूमधाम से मनाया गया। मंदिर पुजारी सुभाष शर्मा ने बताया कि मंदिर को फूलों और सतरंगी रोशनी से सजाया गया तथा दीपक जलाकर अखंड रामायण पाठ और महाआरती का आयोजन किया गया।

इसके बाद बाबा बालाजी को भोग लगाकर भक्तों में प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में गोविंद शर्मा, शरद जोशी, सुरेश जोशी, तुषार, निखिल, ताराचंद कुमावत, प्रभु सैनी, कृष्ण कुमावत, सुशील चेजारा, अंकित शर्मा, नरेंद्र योगी, लूणचंद चेजारा, सुनील पेंटर, नरेंद्र कुमावत सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। दीपों की जगमगाहट, आरती की ध्वनि और प्रसाद वितरण के साथ मुकुंदगढ़ का वातावरण पूरी तरह भक्ति और उल्लास से ओतप्रोत रहा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad