[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नवलगढ़ में व्यक्ति का अपहरण कर बेरहमी से मारपीट, दोनों पैर टूटे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

नवलगढ़ में व्यक्ति का अपहरण कर बेरहमी से मारपीट, दोनों पैर टूटे

नवलगढ़ में व्यक्ति का अपहरण कर बेरहमी से मारपीट, दोनों पैर टूटे

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रविन्द्र पारीक

नवलगढ़ : कस्बे के छोटा बस स्टैंड इलाके में मंगलवार को एक व्यक्ति का अपहरण कर उसके साथ मारपीट की गई, जिसमें उसके दोनों पैर टूट गए। घटना का कारण घरेलू विवाद बताया जा रहा है। पीड़ित की पहचान 40 वर्षीय कैलाश पुत्र ईश्वर लाल माहिच के रूप में हुई है, जो मजदूरी का काम करता है। इस वारदात का मुख्य आरोपी छोटी बींझाड़ी निवासी संदीप बताया जा रहा है, जो कैलाश की पत्नी संगीता का लिव-इन पार्टनर है। पीड़ित कैलाश ने बताया कि संदीप इस दौरान उसकी पत्नी संगीता के साथ आया था।

मामले की शुरुआत मंगलवार को हुई जब संगीता अपने दो बच्चों से मिलने कैलाश के घर आई थी। संगीता लगभग तीन-चार साल पहले कैलाश को छोड़कर संदीप के साथ रहने लगी थी। बच्चों से मिलने को लेकर कैलाश और संगीता के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद कैलाश ने संगीता को बच्चों से मिलने देने से इनकार कर दिया।

शाम को इसी विवाद के चलते आरोपी संदीप अपने कुछ साथियों के साथ कैंपर गाड़ी में सवार होकर छोटा बस स्टैंड इलाके में पहुंचा। उन्होंने कैलाश का अपहरण कर उसे गाड़ी में डाल लिया। अपहरण के बाद आरोपियों ने कैलाश को छोटी बिडोदी की जोहड़ी में ले जाकर बेरहमी से पीटा। मारपीट इतनी गंभीर थी कि कैलाश के दोनों पैर टूट गए। आरोपी उसे घायल अवस्था में वहीं छोड़कर फरार हो गए।

अगली सुबह राहगीरों ने जोहड़ी में घायल कैलाश को देखा और तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस मौके पर पहुंची और कैलाश को नवलगढ़ के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस संबंध में कैलाश के भाई ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाधिकारी राधेश्याम सांखला ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad