खेतड़ी में अन्नकूट महोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न:मंदिरों में भक्तों ने की पूजा, गोवर्धन पर्वत बनाकर भोग लगाया
खेतड़ी में अन्नकूट महोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न:मंदिरों में भक्तों ने की पूजा, गोवर्धन पर्वत बनाकर भोग लगाया
खेतड़ी : खेतड़ी कस्बे में बुधवार को अन्नकूट महोत्सव बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। महोत्सव के दौरान महिलाओं ने गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाकर उसकी पूजा-अर्चना की। भगवान को प्रसन्न करने के लिए मोटे अनाज का विशेष भोग भी लगाया गया।
बाराही देवी मंदिर, पासवान मंदिर और गोपालगढ़ स्थित गोपीनाथ जी मंदिर सहित कई देवस्थलों पर अन्नकूट का प्रसाद तैयार किया गया। भक्तगण भजन-कीर्तन में लीन होकर धार्मिक माहौल को भक्तिमय बना रहे थे।
अन्नकूट प्रसाद बनाने के सेवा कार्य में अमरचंद, मिट्ठू शर्मा, अनिल गुप्ता और सुरेश सहित अनेक भक्तजन सक्रिय रूप से जुटे रहे। खेतड़ी को धार्मिक आयोजनों के लिए ‘मंदिरों की काशी’ के रूप में जाना जाता है, जहां हर पर्व पर आस्था और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिलता है।
इसके अतिरिक्त, खेतड़ीनगर सनातन धर्म मंदिर में बबलू अवाना और आनंद शर्मा की मुख्य यजमानी में पंडित सुमन तिवारी ने पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान लक्ष्मी नारायण को भोग लगाकर महोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अजीत सिंह, सतीश मान, दुर्गेश कुमार, विनोद मिश्रा, सत्येन्द्र सिंह, जुगल किशोर सैनी, राजकुमार टेलर, श्यामसिंह चौहान, संजय केडिया, संजय जिंदड़, राधाकृष्ण जांगिड़, विकास शर्मा, आनंद शर्मा, नरेश मीणा, देवकीनंदन सोनी और रामवीर चनेजा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2034470


