[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सेना के दफेदार गिरधारी सिंह शेखावत का निधन:पैतृक गांव में सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

सेना के दफेदार गिरधारी सिंह शेखावत का निधन:पैतृक गांव में सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

सेना के दफेदार गिरधारी सिंह शेखावत का निधन:पैतृक गांव में सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

लक्ष्मणगढ़ : भारतीय सेना के दफेदार गिरधारी सिंह शेखावत का बुधवार को उनके पैतृक गांव चैन सिंह जी की ढाणी तन जाजोद में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और मंगलवार को नई दिल्ली के आर.आर. अस्पताल में उनका निधन हो गया था।

शेखावत जयपुर स्थित 61वीं कैवलरी रेजिमेंट में तैनात थे। मंगलवार को नई दिल्ली के आर.आर. अस्पताल में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। बुधवार सुबह जब उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, तो लोगों की आंखें नम हो गईं। पूरा गांव “भारत माता की जय” और “शहीद गिरधारी सिंह शेखावत अमर रहें” के नारों से गूंज उठा।

सेना के जवानों ने सैन्य सम्मान के साथ पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर सलामी दी। अंतिम यात्रा में हजारों ग्रामीणों, परिजनों और जनप्रतिनिधियों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी। गिरधारी शेखावत का जन्म 1 दिसंबर 1985 को हुआ था। उन्होंने 1 फरवरी 2003 को भारतीय सेना में भर्ती होकर देश की सेवा शुरू की थी। उनके पिता विशाल सिंह शेखावत एशियन गेम्स में हॉर्स राइडिंग के स्वर्ण पदक विजेता रह चुके हैं।

गिरधारी सिंह शेखावत के परिवार में उनके दो बेटे हैं। उनकी पत्नी का निधन करीब छह माह पहले हो गया था। उनके बड़े भाई भी भारतीय सेना में सेवाएं दे चुके हैं। अंतिम संस्कार में क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के सदस्य और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

सैन्य सम्मान के साथ गिरधारी शेखावत को अंतिम विदाई दी गई।
सैन्य सम्मान के साथ गिरधारी शेखावत को अंतिम विदाई दी गई।
गिरधारी सिंह शेखावत के अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
गिरधारी सिंह शेखावत के अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

Related Articles