फतेहपुर में व्यापारियों से मिले बीजेपी नेता:दीपावली पर आमजन को दी शुभकामनाएं, समस्याओं को सुना
फतेहपुर में व्यापारियों से मिले बीजेपी नेता:दीपावली पर आमजन को दी शुभकामनाएं, समस्याओं को सुना
फतेहपुर : फतेहपुर में धनतेरस के अवसर पर शनिवार रात भाजपा नेता श्रवण चौधरी ने अपने समर्थकों के साथ कस्बे के बाजार में ‘रामा श्यामा’ कार्यक्रम का आयोजन किया। उन्होंने दुकानदारों और आम लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।यह आयोजन रात 7:30 बजे मुख्य बाजार, सिकरिया चौरास्ता, सब्जी मंडी, हलवाई पट्टी, बड़ा बाजार, छोटा बाजार और गोयनका गोदाम बाजार सहित विभिन्न स्थानों पर किया गया। चौधरी ने लोगों से मिलकर दीपावली की बधाई दी।
इस दौरान श्रवण चौधरी ने नगर के आराध्यदेव भगवान लक्ष्मीनाथजी के दर्शन किए। उन्होंने मंदिर के पुजारी संजय पाराशर और रवि पाराशर से आशीर्वाद भी प्राप्त किया।
कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित तिवारी, भाजपा नेता राम अवतार रूठला, सुशील पवार, विमल भारद्वाज, अशोक शर्मा, कर्मा सैनी, बजरंग सिंह गुर्जर, प्रवीण, एडवोकेट पंकज शर्मा, प्रमोद महरिया, बजरंग सिंह शेखावत, अनूप बियाला, मोहनलाल मेघवाल, एडवोकेट कपिल दहिया, आशु सिंह शेखावत, विद्याधर, कमल कुल्हरी, विनोद कटारिया, गोविंद शर्मा, राकेश जाखड़ और राम प्रसाद सुंडा सहित कई अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 1973721


