[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

फतेहपुर में नारियल से भरे ट्रक में लगी आग:जलता हुआ पटाखा ट्रक पर गिरा, बड़ा हादसा टला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

फतेहपुर में नारियल से भरे ट्रक में लगी आग:जलता हुआ पटाखा ट्रक पर गिरा, बड़ा हादसा टला

फतेहपुर में नारियल से भरे ट्रक में लगी आग:जलता हुआ पटाखा ट्रक पर गिरा, बड़ा हादसा टला

फतेहपुर : फतेहपुर में बीकानेर हाईवे पर शनिवार रात 11 बजे नारियल से भरे एक ट्रक में आग लग गई। यह हादसा सदर थाना के पास स्थित एक पेट्रोल पंप पर हुआ, जब एक जलता हुआ पटाखा ट्रक पर आ गिरा। जानकारी के अनुसार, फतेहपुर से बीकानेर की ओर जा रहा यह ट्रक पेट्रोल पंप पर खड़ा था। तभी एक ‘आकाश तारा’ पटाखा जलता हुआ ट्रक के ऊपर गिरा, जिससे धीरे-धीरे आग फैल गई।

स्थानीय लोगों ने तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर लगभग 20 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। आग लगने के कारण हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम लग गया, जिसे बाद में पुलिसकर्मियों ने आकर खुलवाया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62