[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रानौली बाजार में हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा:दीपावली पर कीचड़ से आवाजाही मुश्किल, अधिकारी बेखबर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

रानौली बाजार में हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा:दीपावली पर कीचड़ से आवाजाही मुश्किल, अधिकारी बेखबर

रानौली बाजार में हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा:दीपावली पर कीचड़ से आवाजाही मुश्किल, अधिकारी बेखबर

रानौली : रानौली कस्बे में हाल ही में बने अटल प्रगति पथ के निर्माण के बाद जलदाय विभाग की लापरवाही सामने आई है। सार्वजनिक निर्माण विभाग ने डेढ़ किलोमीटर लंबी सीसी सड़क तो बना दी, लेकिन इसके नीचे पूरे कस्बे में पानी की आपूर्ति करने वाली पाइपलाइन की लीकेज ठीक नहीं की गई। इसके चलते रानौली के मुख्य बाजार में प्रतिदिन हजारों लीटर पानी बेकार बह रहा है। यह स्थिति जल जीवन मिशन के तहत विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाती है।

बाजार में पानी के लगातार बहने से कस्बे के घरों में पानी की आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है। दीपावली के त्योहार के कारण बाजार में खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ रही है। व्यर्थ बहते पानी के कारण पूरे बाजार में कीचड़ फैल गया है, जिससे राहगीरों और खरीदारों को आवाजाही में काफी परेशानी हो रही है।

यह पानी सड़क निर्माण के समय से ही बह रहा है। इससे ऊपर बनी सीसी सड़क अंदर से खोखली होती जा रही है, जिससे भविष्य में किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। हालांकि, इस गंभीर समस्या पर संबंधित अधिकारी अभी तक मौन हैं।

इस बीच, रानौली पुलिस ने मुख्य बाजार में सड़क पर लगे ठेलों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने दुकानदारों को हिदायत दी है कि वे अपने ठेलों को दुकानों के पास लगाएं। ये ठेले आधी सड़क घेर लेते थे, जिससे हर 15-20 मिनट में यातायात जाम हो जाता था। यातायात व्यवस्था सुधारने के उद्देश्य से पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini