[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विदेशी टूरिस्ट को सांस लेने में परेशानी,कुछ देर बाद मौत:2 दिन पहले ही दोस्तों के साथ इंडिया आई थी, हार्टअटैक की आशंका


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

विदेशी टूरिस्ट को सांस लेने में परेशानी,कुछ देर बाद मौत:2 दिन पहले ही दोस्तों के साथ इंडिया आई थी, हार्टअटैक की आशंका

विदेशी टूरिस्ट को सांस लेने में परेशानी,कुछ देर बाद मौत:2 दिन पहले ही दोस्तों के साथ इंडिया आई थी, हार्टअटैक की आशंका

नवलगढ़ : झुंझुनूं के मंडावा घूमने आई रोमानिया की महिला पर्यटक करीना इएकैप (30) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। करीना 30 मेंबर वाले ग्रुप के साथ 4 नवंबर को ही इंडिया आई थी।

नवलगढ़ डीएसपी सुगन सिंह ने बताया ग्रुप शुक्रवार की रात को चुड़ी अजीतगढ़ के विवाना होटल में रुका था। शनिवार सुबह करीना को सांस लेने में परेशानी पर दोस्त उसे मुकुलगढ़ के हॉस्पिटल में लेकर गए थे। वहां से उसे नवलगढ़ के सरकारी हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है मौत के कारण अभी साफ नहीं है। जांच की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है मौत के कारण अभी साफ नहीं है। जांच की जा रही है।

हार्टअटैक से मौत की आशंका

हॉस्पिटल के अनुसार करीना की मौत क्यों हुई, ये जांच का विषय है। आशंका है कि उसे उसकी जान हार्टअटैक से गई है। क्योंकि जब उसे नवलगढ़ के हॉस्पिटल लाया गया था, तब वो बेसुध थी।

पुलिस के अनुसार करीना ने शनिवार सुबह करीब 9 बजे अपने दोस्तों को तबीयत बिगड़ने की जानकारी दी थी। उसे सांस लेने में बहुत ज्यादा तकलीफ हो रही थी। होटल स्टाफ को जानकारी देने के बाद वे उसे हॉस्पिटल लेकर गए थे।

4 नवंबर को आए थे भारत

पुलिस ने बताया कि यह ग्रुप 4 नवंबर को इंडिया आया था। पुलिस ग्रुप और उसके मेंबर को लेकर होटल व अन्य लोगों से भी जानकारी जुटा रही है।

ग्रुप के लोग कब-कहां गए थे और रात को उन्होंने क्या खाया था? इसको लेकर भी जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट और जरूरी औपचारिकताओं के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini