चिड़ावा में प्लास्टिक मुक्त अभियान:राहगीरों को बांटे कपड़े के थैले, आमजन को किया जागरूक
चिड़ावा में प्लास्टिक मुक्त अभियान:राहगीरों को बांटे कपड़े के थैले, आमजन को किया जागरूक
चिड़ावा : चिड़ावा में लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट की ओर से चलाया जा रहा प्लास्टिक मुक्त एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान जारी है। इसी क्रम में शनिवार को ट्रस्ट सदस्यों ने झुंझुनूं रोड स्थित चुंगी नंबर तीन पर राहगीरों, टेंपो चालकों और रेहड़ी-पटरी वालों को कपड़े के थैले वितरित किए। साथ ही लोगों से प्लास्टिक की थैलियों का उपयोग नहीं करने और पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करने की अपील की।
थैले का उपयोग करने के लिए किया प्रेरित
ट्रस्ट सदस्यों ने रास्ते से गुजर रहे लोगों को कपड़े के थैले देकर बाजार से सामान लाते समय इनका उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि प्लास्टिक की थैलियों के उपयोग से पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है। ऐसे में दैनिक जीवन में कपड़े के थैलों को अपनाकर प्लास्टिक का उपयोग कम किया जा सकता है।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में नथमल अरड़ावतिया, प्रोफेसर अवतार कृष्ण शर्मा, पार्षद गंगाधर सैनी, ट्रस्ट के जिला प्रभारी राधेश्याम शर्मा सुखाड़िया, प्रोफेसर विश्वास आरड़ावतिया, राजकुमार जिसपाल, सरपंच प्रतिनिधि कुलदीप नोनिया, सुरेंद्र पुरोहित (झुंझुनूं), प्रवीण शर्मा, अशोक पुजारी, पवन शर्मा, जलेश आरड़ावतिया और रजनीकान्त मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2515552


