पूर्व सैनिक कमलेश बने ग्राम पंचायत चक के सरपंच, डॉ. पीडी पारीक ने किया सम्मान
पूर्व सैनिक कमलेश बने ग्राम पंचायत चक के सरपंच, डॉ. पारीक ने किया स्वागत एवं सम्मान
खाचरियावास : ग्राम पंचायत चक के नवनिर्वाचित सरपंच कमलेश फौजी का शुक्रवार को गांव में स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। राजस्थान सरकार के पूर्व उप शासन सचिव एवं इंटरनेशनल नेचुरोपैथी ऑर्गेनाइजेशन के राजस्थान प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. पीडी पारीक ने उनका सम्मान कर सरपंच बनने पर शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर डॉ. पारीक ने कहा कि यह गांव के लिए गर्व की बात है कि ग्रामीणों ने भारतीय सेना में सेवाएं दे चुके व्यक्ति को गांव के नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपी है। सेना में रहकर देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले कमलेश अब गांव के विकास और तरक्की की जिम्मेदारी संभालेंगे। उन्होंने कहा कि सेना में सीखा अनुशासन, ईमानदारी, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा ग्राम पंचायत के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
नवनिर्वाचित सरपंच कमलेश फौजी ने कहा कि ग्राम पंचायत के कामकाज में पारदर्शिता बनाए रखना और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। आमजन, विशेषकर युवाओं की समस्याओं का त्वरित समाधान करने तथा गांव में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के विश्वास और उम्मीदों पर खरा उतरना उनका संकल्प है।
इस दौरान गांव के अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। उन्होंने कमलेश फौजी के सरपंच निर्वाचित होने पर खुशी जताते हुए उन्हें और उनके परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2515268

