[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पुलिस ने अपहरण मामले में तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार:खून से सने कपड़े बरामद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़दांतारामगढ़राजस्थानराज्यसीकर

पुलिस ने अपहरण मामले में तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार:खून से सने कपड़े बरामद

पुलिस ने अपहरण मामले में तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार:खून से सने कपड़े बरामद

दांतारामगढ़ : दांतारामगढ़ उपखंड के खाटूश्यामजी सदर थाना पुलिस ने एक युवक के अपहरण, मारपीट, मोबाइल छीनकर पैसे निकालने और अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थानाधिकारी कैलाश चंद यादव के नेतृत्व में की गई। घटना 10 अक्टूबर को मंडा गांव में हुई थी।

पीड़ित ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि 10 अक्टूबर को जब वह अपने घर में सो रहा था, तब उसे विजय मीणा का फोन आया। विजय ने उसे एक डेयरी के पास बुलाया। वहां पहुंचने पर विजय मीणा अपने दोस्त के साथ उसे गाड़ी में ले गए। रास्ते में शराब पीकर उन्होंने पीड़ित का मोबाइल छीन लिया और मारपीट शुरू कर दी।

इसके बाद आरोपी उसे रेनवाल से जोबनेर रोड पर एक खाली जगह ले गए। वहां उन्होंने अन्य साथियों को बुलाकर पीड़ित के मोबाइल से सारे पैसे दूसरे खातों में ट्रांसफर करवा लिए। बदमाशों ने पीड़ित को निर्वस्त्र कर बेल्ट और लोहे की रॉड से बेरहमी से पीटा और उसका वीडियो भी बना लिया। उन्होंने जबरदस्ती शराब पिलाई और उसके मोबाइल से निजी गोपनीय फोटो-वीडियो भी ले लिए।

आरोपियों ने पीड़ित को खाटूश्यामजी में एक होटल के पास छोड़ दिया और धमकी दी कि यदि उसने किसी को बताया तो उसके निजी अंगों के अश्लील फोटो-वीडियो वायरल कर देंगे। थानाधिकारी कैलाश चंद यादव ने बताया कि मामले में फरार चल रहे महेंद्र कुमार मीणा, विजयपाल मीणा और अजय पाल सिंह शेखावत को प्रोडक्शन वारंट पर जेल से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर मारपीट के दौरान खून से सने हुए कपड़े भी बरामद कर लिए हैं।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ रेनवाल, सवाईमाधोपुर, जालौर, फुलेरा और खाटूश्यामजी सदर सहित विभिन्न थानों में पहले से ही कई आपराधिक धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस फिलहाल आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini