हादसे में 70 वर्षीय व्यापारी की मौत:कांवट-गढ़ भोपजी मार्ग पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी
हादसे में 70 वर्षीय व्यापारी की मौत:कांवट-गढ़ भोपजी मार्ग पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी
थोई : थोई थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात कांवट-गढ़ भोपजी मार्ग पर हुए सड़क हादसे में 70 वर्षीय व्यापारी रामदेव कुलरिया की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रात करीब आठ बजे कांवट में अपनी दुकान बंद कर दुपहिया वाहन से घर लौट रहे थे। इसी दौरान कांवट के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से परिजन घायल को तत्काल अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम सीएचसी थोई में करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 1885583


