सरदारशहर में भामाशाहों के सहयोग से बना न्यायालय भवन:अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय बनकर तैयार, अभिभाषक संघ ने सहयोगियों का किया सम्मान
सरदारशहर में भामाशाहों के सहयोग से बना न्यायालय भवन:अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय बनकर तैयार, अभिभाषक संघ ने सहयोगियों का किया सम्मान
सरदारशहर : सरदारशहर में वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय तथा किराया अधिकरण भवन भामाशाहों के सहयोग से तैयार किया गया है। इस भवन को उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी अभिभाषक संघ, सरदारशहर ने उठाई थी। संघ ने 16 अक्टूबर 2025 को सभी सहयोगियों का उनके घर और कार्यस्थल पर जाकर सम्मान किया।
राजस्थान उच्च न्यायालय द्वारा सरदारशहर में न्यायालय शुरू करने की घोषणा के बाद अभिभाषक संघ ने भवन उपलब्ध कराने का बीड़ा उठाया। उस समय संघ के अध्यक्ष अधिवक्ता माणकचंद भाटी थे, जिन्होंने साथी अधिवक्ताओं के साथ मिलकर नगर के भामाशाहों से आर्थिक और भौतिक सहयोग जुटाया।
आर्थिक सहयोग देने वालों में गीता देवी शिवप्रसाद सर्राफ चेरीटेबल ट्रस्ट से बृजमोहन सर्राफ, बदरुद्दीन चोपदार, निजाम खान कालूसर और मान खान चायल शामिल रहे। वहीं विकास लढिया, सत्यनारायण जांगिड़ और शिवभगवान सैनी ने फर्नीचर दिया। पन्नालाल सोनी ने बिजली उपकरण, पंखे और फिटिंग उपलब्ध कराई, जबकि सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्याम सुंदर लाटा ने वाटर कूलर भेंट किया।
सीताराम स्वामी, रतनलाल स्वामी और राहुल चौधरी ने स्टील की कुर्सियां दीं। एडवोकेट जगदीश प्रसाद माली और उनके भाई चेनरूप माली ने विश्राम स्थल के लिए टीन शेड लगाया। प्रसन्न लूणिया ने इन्वर्टर लगवाया और परतनाथ सिद्ध ने बजरी उपलब्ध करवाई।
इन भामाशाहों के सहयोग से तैयार इस भवन में अब अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय और किराया अधिकरण संचालित हो रहा है। एडवोकेट माणकचंद भाटी के साथ अभिभाषक संघ ने सभी भामाशाहों का उनके घर और कार्यस्थल पर जाकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर उन्हें माल्यार्पण, अभिनंदन पत्र, शाल और नारियल भेंट कर आभार व्यक्त किया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2040461


