बुहाना की रौनक चौधरी की RAS में 206वीं रैंक:दूसरे प्रयास में सफलता, प्रशासनिक सेवा में जाने का सपना पूरा
बुहाना की रौनक चौधरी की RAS में 206वीं रैंक:दूसरे प्रयास में सफलता, प्रशासनिक सेवा में जाने का सपना पूरा
बुहाना : बुहाना के पास झारोडा गांव की रौनक चौधरी ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) परीक्षा 2023 में शानदार सफलता हासिल की है। उन्होंने अपने दूसरे प्रयास में 206वीं रैंक प्राप्त की है।
पहले प्रयास में मिली थी 74वीं रैंक
यह सफलता रौनक की अटूट लगन और कड़ी मेहनत का परिणाम है। उन्होंने अपने पहले प्रयास में 774वीं रैंक हासिल की थी, लेकिन प्रशासनिक सेवा में शीर्ष स्थान पाने के लक्ष्य के साथ उन्होंने अपना प्रयास जारी रखा।
12वीं में मिला जिला मेरिट में स्थान
रौनक की शुरुआती शिक्षा मेधावी रही है। उन्होंने अपनी 12वीं की पढ़ाई देवलावास से पूरी की थी और 12वीं कक्षा में जिला मेरिट में स्थान प्राप्त किया था। 12वीं के बाद ही उन्होंने प्रशासनिक सेवा में जाने का लक्ष्य निर्धारित कर लिया था।
रौनक के पिता भारतीय सेना में कार्यरत
रौनक के पिता विजय कुमार भारतीय सेना में कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता सुशीला देवी गृहिणी हैं। रौनक ने बताया कि उनके माता-पिता ने उन्हें हमेशा सहारा दिया, जिससे यह कठिन यात्रा आसान हो गई।चयन प्रक्रिया में साक्षात्कार एक महत्वपूर्ण चरण होता है। रौनक से भगवद गीता, प्रशासन में इसकी उपयोगिता और जटिल प्रशासनिक केस स्टडीज पर प्रश्न पूछे गए, जिनका उन्होंने आत्मविश्वास के साथ उत्तर दिया।
परिवार को दिया सफलता का श्रेय
अपनी सफलता का श्रेय रौनक चौधरी ने ईश्वर, अपने दादा-दादी, माता-पिता और सभी परिवारजनों के निरंतर सहयोग को दिया। उन्होंने अपने स्कूल के शिक्षकों और नोबेल पब्लिक स्कूल देवलावास के डायरेक्टर संदीप नेहरा का भी आभार व्यक्त किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 1885471


