चाडवास में अष्टम पोषण पखवाड़ा:गर्भवती महिलाओं की गोद भराई, स्वस्थ और पोषित समाज के निर्माण का लिया संकल्प
चाडवास में अष्टम पोषण पखवाड़ा:गर्भवती महिलाओं की गोद भराई, स्वस्थ और पोषित समाज के निर्माण का लिया संकल्प
बीदासर : बीदासर के चाडवास पंचायत भवन में गुरुवार को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अष्टम पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम सरपंच कांता देवी गोदारा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। महिला पर्यवेक्षक अनिला शर्मा ने बताया कि इस दौरान गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार करवाया गया। उपस्थित लोगों को संतुलित आहार के महत्व के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों ने पोषण जागरूकता का संदेश देते हुए स्वस्थ एवं पोषित समाज के निर्माण का संकल्प लिया। इस अवसर पर कार्यकर्ता पुष्पा शेखावत, सुधा शर्मा, मनोहरी, चेना, मनीषा, मंजू कंवर, आशा कंवर, राज देवी, सरोज चौधरी, रामेश्वरी, कमला और हीरा देवी सहित कई अन्य उपस्थित थे।

देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2040799


