[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

10 हजार का इनामी नशा तस्कर सीकर से गिरफ्तार:3 साल से फरार आरोपी ‘ईच वन कैच वन’ अभियान में पकड़ा गया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यहनुमानगढ़

10 हजार का इनामी नशा तस्कर सीकर से गिरफ्तार:3 साल से फरार आरोपी ‘ईच वन कैच वन’ अभियान में पकड़ा गया

10 हजार का इनामी नशा तस्कर सीकर से गिरफ्तार:3 साल से फरार आरोपी 'ईच वन कैच वन' अभियान में पकड़ा गया

हनुमानगढ़ : हनुमानगढ़ टाउन पुलिस ने करीब तीन साल से फरार चल रहे 10 हजार रुपए के इनामी नशा तस्कर पुष्पेन्द्र टाक उर्फ पप्पू को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई ‘ईच वन कैच वन’ अभियान के तहत की गई। आरोपी को सीकर से पकड़ा गया।

पुलिस अधीक्षक हरी शंकर ने बताया कि पुष्पेन्द्र टाक हनुमानगढ़ टाउन थाने में दर्ज एनडीपीएस एक्ट में वांछित था। उस पर जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था।

जिला हनुमानगढ़ में नशा तस्करी, अवैध मादक पदार्थों, हथियारों, जुआ, सट्टा और संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए ‘ईच वन कैच वन’ अभियान को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए गए थे।

कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मोहर सिंह, कॉन्स्टेबल महंगा सिंह और कॉन्स्टेबल बलदेव सिंह शामिल थे। कॉन्स्टेबल महंगा सिंह का इसमें विशेष योगदान रहा। गिरफ्तार आरोपी पुष्पेन्द्र टाक उर्फ पप्पू (28) पुत्र शिवपाल सीकर के खाटिकान प्याऊ की गली, भगवती गैस गोदाम के पास का निवासी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77