[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

225 किलोग्राम नमक किया सीज, खाद्य वस्तुओं के 13 नमूने लिए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

225 किलोग्राम नमक किया सीज, खाद्य वस्तुओं के 13 नमूने लिए

सीकर : त्यौहार पर आमजन को शुद्ध व ताजा खाद्य सामग्री मिले, इसके चिकित्सा विभाग की ओर से शुरू किए गए विशेष अभियान के तहत बुधवार को लोसल व खूड क्षेत्र में कार्रवाई की।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अशोक महरिया ने बताया कि खाद्य सुरक्षा आयुक्त डॉ टी. शुभमंगला तथा जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा के निर्देशन में अभियान के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। विभाग की टीमों ने बुधवार को लोसल व खूड क्षेत्र में कार्रवाई कर 225 किलो नमक सीज किया तथा खाद्य वस्तुओं के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर 13 सैम्पल लिए।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी फूल सिंह बाजिया, महमूद अली, नंदराम मीणा, सुरेश कुमार शर्मा ने लोसल के जगदेव भंवरलाल घोडेला प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया। यहां पर सूर्या ब्रांड का नमक पांच से सात रूपए प्रति किलो के भाव से बेचा जा रहा था। इस पर मिलावट की आशंका होने पर उन्होंने 225 किलोग्राम नमक को मौके पर ही सीज किया। वहीं क्षेत्र से घी, मावा, रसगुल्ला, मावा पेड़ा, धनिया पाउडर, मसाला, बेसन बूंदी लड्डू आदि खाद्य वस्तुओं के 13 सैम्पल लिए। सभी सैम्पलों को जांच के लिए जयपुर स्थित प्रयोगशाला में भेजा गया है।

Related Articles